झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सुंदर जालान नूआंवाला को लगातार चौथी बार झुंझुनूं जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले भर के अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। समाज के विभिन्न संगठनों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे उनके लंबे सामाजिक समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान बताया। उल्लेखनीय है कि जालान लगातार इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन ने जिले में सामाजिक एकता, सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा दी है। इसी विश्वास को कायम रखते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें झुंझुनूं जिले की कमान सौंपी है।
3/related/default