भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम जी अग्रवाल ने श्री पंचदेव मंदिर में किए दर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री श्याम जी अग्रवाल ने श्री पंचदेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और जन-कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री अरुणा सिहाग, झुंझुनू शहर के सीए लोकेश अग्रवाल, भाजपा शहर महामंत्री रवि लाम्बा और शहर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दीपक स्वामी, सुरेंद्र मोदी, सार्थक मोदी, हिमांशु मोदी उपस्थित रहे। मंदिर आगमन पर अतिथियों को मंदिर के गौरवमयी इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बाबा गंगाराम, भक्त शिरोमणि देवकीनन्दन और शक्ति स्वरूपा माता गायत्री देवी के प्रेरणादायी और दिव्य जीवन चरित्र से अवगत कराया गया। अतिथियों ने मंदिर की धार्मिक महत्ता और आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना की। मंदिर के तपस्वी परिवार के मुखिया एवं ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी तथा उनके अनुज प्रवीण कुमार मोदी ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। ट्रस्ट परिवार की ओर से अतिथियों को विधिवत दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने अतिथियों का अभिवादन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!