झुंझुनूं की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल करने वाली संतोष अहलावत का जन्म 6 जुलाई 1963 को श्रीमति मोहरी देवी व श्री माल सिंह के एक साधारण परिवार के घर हुआ था। साधारण परिवार में जन्म लेने वाली संतोष अहलावत ने राजनीतिक व सामाजिक जीवन में असाधारण उपलब्धि हासिल की। एक सफल राजनीतिक जीवन में दो बार सूरजगढ़ विधानसभा की विधायक व 16वी लोकसभा की पहली महिला सांसद ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। भाजपा परिवार के संगठन में प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों का सफल निर्वहन करने के साथ ही वर्तमान में भाजपा प्रदेश महामंत्री है। संतोष अहलावत जिले में बालिका व महिलाओं के विकास के उल्लेखनीय कार्य करने के साथ ही उनके अधिकारों व उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहती है। किसान पृष्ठभूमि से आने वाली संतोष अहलावत ने शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराया व शिक्षाविदों की श्रेणी में खड़ी हो गई। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अहलावत अपना विशिष्ट स्थान रखती है। उनके मार्गदर्शन मे 8 सिनियर सैकेंडरी स्कूल व कालेज संचालित है, जिनमें करीब 20 हजार छात्र छात्राएं अध्धयनरत है। ग्रामीण इलाकों में मदद के लिए सहायता शिविर आयोजित करना उनकी जीवन शैली का अंग बन चुका है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर उनको समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम कर रही है। 16वी लोकसभा में अपने लोकसभा क्षेत्र की आवाज बनकर समस्याओं को मुखर रूप से उठाने के लिए उनको बेस्ट सांसद का अवार्ड दिया गया था। बहुचर्चित यमुना जल समझौते को लेकर संतोष अहलावत 2013 से प्रयासरत रही लेकिन राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने से यह समझौता मूर्तरूप नहीं ले सका था लेकिन अब डबल इंजन सरकार के प्रयासों से जल्द ही यह समझौता धरातल पर दिखाई देगा, जिससे जिले के आवाम को पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी। विदित हो शेखावाटी के लिए यमुना जल की महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा एमओए पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। पर्यावरण प्रेमी संतोष अहलावत के पर्यावरण प्रेम होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन पर उनके समर्थको ने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन अभियान एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मे पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण व मातृ शक्ति को बढ़ावा देना है। अहलावत के जन्मदिन पर आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार पत्र) परिवार उनके सुखमय जीवन की ईश्वर से मंगलकामनाएं प्रेषित करता है।
महिला सशक्तिकरण की मिसाल संतोष अहलावत के जन्मदिन पर विशेष.........
By -
July 05, 2026
0
Tags: