बड़ा बाजार में 44 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर/सिटी कोतवाली (मुकेश रामावत): शहर के बड़ा बाजार स्थित सुराणा मोहल्ले में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सुबह करीब 9:15 बजे सिटी कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई राकेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान श्रवण कुमार 44 वर्ष पुत्र चम्पाल के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!