दिल्ली में होगा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का भव्य सम्मान समारोह, बीकानेर के विजय बाफना को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित "वैश्य मित्र सदस्य सम्मान समारोह" सोमवार को दिल्ली के मावलंकर ऑडिटोरियम में होगा। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहेंगे। वहीं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

*बीकानेर का रहा दबदबा*

वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में बीकानेर जिले ने पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त किया है। बीकानेर से जिलाध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस समारोह में भाग लेने दिल्ली पहुंचेंगे। इस अभियान में सबसे अधिक सदस्य जोड़ने का रिकॉर्ड बीकानेर के विजय बाफना के नाम रहा। पूरे देश में सर्वाधिक वैश्य मित्र सदस्य जोड़ने की उपलब्धि के लिए उन्हें समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बीकानेर जिले की इस उपलब्धि से स्थानीय कार्यकर्ताओं और वैश्य समाज में खुशी का माहौल है। आयोजकों ने कहा कि यह सम्मान बीकानेर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!