श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): भाईचारा ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने वीएलटीडी नियम और नेशनल परमिट को लेकर प्रदर्शन किया। ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि वीएलटीडी लगने के कारण नेशनल परमिट बनवाने में भारी परेशानी आ रही है। साथ ही पुराने वाहनों के नेशनल परमिट भी नहीं बन रहे हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। विरोध स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने परिवहन अधिकारी को गाड़ियों की चाबियां सौंपकर सरकार से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
वीएलटीडी और नेशनल परमिट की समस्या को लेकर ट्रक ऑपरेटरों का विरोध: परिवहन अधिकारी को सौंपी गाड़ियों की चाबियां
By -
July 13, 2026
0
Tags: