बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान शिक्षा विभाग की तबादला सूची में बड़ी चूक सामने आई है। उदरासर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक गणेश प्रकाश जोहिया के निधन के बाद उनका तबादला देवीकुंड सागर कर दिया गया। जोहिया 18 साल से उदरासर में थे और गृह क्षेत्र के पास स्थानांतरण की मांग कर रहे थे। 30 जून 2026 को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। अब जारी सूची में उनका नाम आने से परिजन और ग्रामीण नाराज हैं। लोगों का कहना है कि विभाग ने पहले तबादला कर दिया होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। इस घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निधन के बाद हुआ शिक्षक का तबादला: शिक्षा विभाग की लापरवाही से उठे सवाल, परिजन बोले 'पहले कर देते तो..
By -
July 13, 2026
0
Tags: