6-7 महीने से नहीं मिली मजदूरी: मनरेगा की महिला श्रमिकों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बीकानेर में मनरेगा में काम करने वाली महिला श्रमिकों की बकाया मजदूरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में महिला श्रमिक भी प्रदर्शन में शामिल हुई। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि मनरेगा में कार्यरत महिला श्रमिकों का 6 से 7 महीने से रुका हुआ भुगतान तुरंत किया जाए। उनका आरोप है कि समय पर मजदूरी नहीं मिलने से महिला श्रमिकों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की योजना का लाभ जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच रहा है। समय पर भुगतान नहीं होने से गरीब और जरूरतमंद महिलाएं परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बकाया राशि जारी नहीं की गई तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा। फोटो में महिला श्रमिक "6-7 महीने की मजदूरी तुरंत भुगतान" लिखे बैनर लेकर नारेबाजी करती नजर आईं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!