महिला आरक्षण बिल के समर्थन में 21 जुलाई को दिल्ली में महाप्रदर्शन: जंतर-मंतर पर 33% आरक्षण की मांग को लेकर जुड़ेंगी महिलाएं

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): महिला आरक्षण बिल के समर्थन में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताएं अब सड़कों पर उतरेंगी। महिला कांग्रेस के बैनर तले 21 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर बीकानेर में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला आरक्षण में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह बिल जरूरी है। बैठक में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और इस बिल को जल्द लागू करवाने के लिए हर स्तर पर दबाव बनाया जाएगा।
महिला नेताओं ने अपील की कि राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली पहुंचकर इस प्रदर्शन में शामिल हों। प्रदर्शन का मकसद केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण बिल को पास करवाने का दबाव बनाना है। फोटो में बैठक के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी रणनीति बनाते हुए नजर आईं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!