बीकानेर (मुकेश रामावत): जेेएनवीसी थाना क्षेत्र के तिलक नगर में सोमवार सुबह एक 34 वर्षीय युवक का शव घर में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विजय रात को रोजाना की तरह सोया था। सुबह करीब 6:30 बजे जब परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह मृत मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।
बीकानेर के तिलक नगर में 34 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत: नींद में ही तोड़ा दम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
By -
July 13, 2026
0
Tags: