बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त शाखा, महिला एवं बाल विकास के बैनर तले बीकानेर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने लंबे समय से रुके हुए मानदेय के भुगतान सहित अन्य मांगों का जल्द निस्तारण करने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और नारेबाजी कर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
लंबित मानदेय और मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जल्द समाधान की मांग
By -
July 13, 2026
0
Tags: