नवागंतुक अधिकारी का साफा-माला और बुके की जगह आशु स्वामी ने बुक भेंटकर किया स्वागत-सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिङावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर पालिका में नवागंतुक अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा ने परमहंस पं. श्री गणेश नारायण जी महाराज (बावलिया बाबा) तथा श्री श्याम मन्दिर में जाकर श्री श्याम प्रभु का दर्शन-पूजन कर विधिवत चिङावा नगर पालिका में अपना कार्यभार ग्रहण किया। 
इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उन्हें बुके भेंटकर तो कुछ लोगों ने साफा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया लेकिन आशु स्वामी के नेतृत्व में आए युवाओं ने नवागंतुक अधिशासी अधिकारी का बुके की जगह बुक भेंटकर स्वागत किया। विदित है कि आशु स्वामी ने चिङावा के प्रमुख सामाजिक चिंतक एवं अन्वेषी लेखक महेश कुमार शर्मा "आजाद" द्वारा हाल ही में प्रकाशित "चिङावा का गौरवशाली इतिहास" नामक पुस्तक नवागंतुक अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा को भेंटकर उनका स्वागत किया। स्वामी ने बताया कि चिङावा नगर पालिका में नए आए अधिकारी को चिङावा से रूबरू कराने में यह पुस्तक सार्थक साबित होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!