बन गोठड़ी में नीलगाय को गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश: आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी क्षेत्र के बनगोठड़ी (उच्चड़ी) गांव में नीलगाय को गोली (छर्रा) मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बनदेव धाम पर एकत्र हो गए और वन्यजीव की हत्या पर गहरा रोष जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वन्यजीवों का शिकार गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सूचना पर पिलानी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मौके पर निवर्तमान सरपंच राजीव, हिन्दू क्रांति सेना के विकास डूमोली, गोसेवक कुक आर्य, जेपी डॉक्टर, धर्मपाल, धोलू ठेकेदार, रवि, हनुमान सिंह पुनिया तथा गोसेवक टीम के सोमवीर, विकास पुनिया, ओमवीर, टिंकू और शक्तिमान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं तथा नीलगाय की मौत के कारणों और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!