चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लाडूंदा गांव में शनिवार शाम करीब 6:15 बजे 11 केवी बिजली लाइन में फॉल्ट होने से बड़ा हादसा टल गया। संस्कृत स्कूल के पास से गुजर रही 11 केवी लाइन का तार एलटी लाइन से टकरा गया, जिससे घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इसके चलते करीब 20 घरों में कूलर, फ्रिज, पंखे, लाइट फिटिंग सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए और कई जगह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। करीब तीन-चार मिनट बाद बिजली आपूर्ति बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि संस्कृत स्कूल मैदान में वर्षों से तारों का जाल फैला हुआ है। सरपंच और ग्रामीण कई बार विभाग को अवगत करा चुके हैं कि तीन-चार रास्तों से 11 केवी लाइन गुजर रही है तथा उसी के नीचे एलटी लाइन भी है, लेकिन अब तक सुरक्षा कवर नहीं लगाए गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से विभागीय लापरवाही के कारण हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित उपभोक्ताओं को उचित मुआवजा नहीं मिला तो मामले को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।
11 केवी लाइन के फॉल्ट से लाडूंदा में बड़ा हादसा टला, 20 घरों के बिजली उपकरण जले: मुआवजे की मांग
By -
July 25, 2026
0
Tags: