नीट पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा: महाविधालय के मुख्य गेट पर किया उग्र प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (इशाक खान): नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को यहां के राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय के मुख्य गेट पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए आक्रोशित छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक सामान्य पेपर लीक का नहीं है। यह देश के लाखों होनहार, मध्यमवर्गीय और गरीब बच्चों के भविष्य की क्रूर हत्या है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!