कोटपूतली (ईशाक खान): राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाईक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत यहां के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के ट्रौमा सैंटर के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि सड़क हादसों में रघुवीर (40) पुत्र उमराव गुर्जर निवासी वार्ड नं. 01, कोटपूतली, योगेश मीणा (20) पुत्र गिरिराज मीणा निवासी दूदावास टोरडा गुजरान, चंचल (03) पुत्री विनय निवासी कोटपूतली व मनोज (18) पुत्र श्रवण गुर्जर निवासी कालाकोटा पाटन घायल हो गये। जिनमें से घायलों की नाज़ुक हालत को देखते हुए रघुवीर गुर्जर, योगेश मीणा व चंचल को जयपुर रैफर कर दिया गया है एवं मनोज गुर्जर का अस्पताल में उपचार जारी हैं। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना किस वाहन की टक्कर से हुई।
भीषण सड़क हादसा: अलग-अलग दुर्घटनाओं में 04 गंभीर घायल, जयपुर रैफर
By -
July 25, 2026
0
Tags: