कलशों से गूंजा हाड़ी कलां, भक्ति की ऐसी बयार कि पूरा गांव बना भागवत धाम

AYUSH ANTIMA
By -
0


पीपलू (लालचंद माली): उपखंड क्षेत्र के हाड़ी कलां गांव में बुधवार को ठाकुर कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 101 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धा, आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने पूरे गांव को भक्तिमय रंग में रंग दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए, जबकि श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। गांव के मुख्य मार्ग जयघोषों और भक्ति गीतों से गूंज उठे। शोभायात्रा में हनुमान चौधरी ने प्रधान कलश धारण किया, जबकि प्रधान कलश की सर्वाधिक बोली केदार चौधरी ने लगाई। इस दौरान देवकरण गुर्जर, सतनारायण जांगिड़, बदी चौधरी, भीमा, नाथू चौधरी, रामलाल प्रजापत, रामलाल खारोल, सावरमल जाट, मदन जाट, रामनारायण चौधरी, मोहन गुर्जर, प्रहलाद चौधरी, शंकर शर्मा, हनुमान सैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। कलश यात्रा के समापन के बाद कथावाचक पंडित अनिल कुमार शास्त्री के श्रीमुख से संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि कथा 15 से 22 जुलाई तक प्रतिदिन आयोजित होगी। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!