जांगिड़ समाज ने सौंपी नई जिम्मेदारियां, रमेश मित्रपुरा बने मंदिर अध्यक्ष; 24 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल जांगिड़ सिरस की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से रमेश मित्रपुरा को मंदिर समिति का अध्यक्ष तथा सुरेश खारीकुई को व्यवस्थापक नियुक्त किया गया। बैठक में समाज हित के कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 24 नवंबर 2026 को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया गया। सम्मेलन के सफल संचालन के लिए सीताराम लुहारा को सम्मेलन अध्यक्ष एवं हनुमान बरथल को सम्मेलन उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चैनपुरा एवं राधेश्याम बांसड़ा के नेतृत्व में अखिल भारतीय श्रम गौरव महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लल्लूलाल सेदरिया सहित अन्य पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लल्लूलाल सेदरिया ने समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
समाज के प्रवक्ता प्रेमप्रकाश खंडवा ने बताया कि बैठक में महामंत्री बाबूलाल सेदरिया, शशिकांत मोहम्मदगढ़, कोषाध्यक्ष कैलाश आकोड़िया, संरक्षक प्रहलाद सेदरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद चैनपुरा, जगदीश हिंडौन, ओम सिरोही, कमलेश राहोली, हनुमान बहड़, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश झिलाय, मनीष बहकवा, हेमराज, मदन, विमल, मोनू, ओम थडोली, रामप्रसाद हनुतिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!