खाजूवाला/बीकानेर (मुकेश रामावत): भारत-पाक सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। बीकानेर पुलिस ने इस साजिश में शामिल एक और संदिग्ध को पंजाब के फाजिल्का से हिरासत में लिया है।
*क्या है पूरा मामला*
पुलिस के अनुसार 26 फरवरी को खाजूवाला बॉर्डर पर बीएसएफ और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। इसमें 4 चाइनीज पिस्टल और 326 जिंदा कारतूस शामिल थे। जांच के दौरान मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुखविंदर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसके करीबी सहयोगी करण को भी पकड़ा गया है।
*नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी पुलिस*
एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जांच अधिकारी अनुष्ठा कालिया आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में हथियार तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरी साजिश के तार खुलने की उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने का काम करता था। मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।