खैरथल (अमित शर्मा): विप्र कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा एवं समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री व सांसद भूपेंद्र यादव को दिल्ली-भुज, उदयपुर-चंडीगढ़ और दिल्ली सराय रोहिल्ला-इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव, रविवार को भी आरक्षण खिडकी खुलवाने, महिलाओ एवं बुजुर्गो की सुविधा हेतु प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट एवं एक्सीलेटर लगाने और रेलवे के ऐतिहासिक गौरव को नई पीढी तक पहुँचाने के लिये स्टेशन परिसर मे नैरो गेज स्टीम इंजन लगवाने के लिये एक मांग पत्र सौंपा। मिश्रा ने बताया कि खैरथल-दिल्ली-जयपुर मार्ग का प्रमुख रेलवे स्टेशन है और नवगठित जिला मुख्यालय के साथ प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है। रोजाना हजारों की संख्या में कर्मचारी, व्यापारी, विद्यार्थी यात्रा करते है, इसलिए कुछ ऐसे मार्ग है, जिनकी खैरथल स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। इस हेतु यहाँ पर सुविधा बढाना अति आवश्यक है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संदीप मिश्रा, यादराम गुर्जर, नंदलाल सैनी, जितेंद्र रोहिल्ला, योगेश चौधरी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री व सांसद भूपेंद्र यादव को खैरथल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव एवं रविवार को आरक्षण खिड़की खुलवाने आदि मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र
By -
July 17, 2026
0
Tags: