नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): 46 डिग्री की गर्मी और घर में पानी की एक बूंद नहीं। सरकारी दावों की हवा निकालते हुए कस्बे की महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।रैगरों का मौहल्ला, कोलियों का मौहल्ला और धानको का मौहल्ला की सैकड़ों महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा और अधिकारी सुनने को तैयार नहीं।"दूर से पानी लाते-लाते हालत खराब" हो गई। पेयजल की भारी किल्लत के कारण महिलाओं और बच्चों को दूरदराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है, इससे समय और श्रम दोनों बर्बाद हो रहा है। घरेलू काम तो ठप हैं ही, पीने के पानी के भी लाले पड़ गए हैं। 10 बार शिकायत की, लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों ने एक बार भी सुध नहीं ली। अब पानी नहीं मिला तो हम कहां जाएं।समाजसेवी भैरूसहाय रैगर के नेतृत्व में महिलाओं ने जेईएन सुशीला सैनी को तुरंत पानी उपलब्ध कराने की मांग की।महिलाओं के प्रदर्शन के बाद जेईएन सुशीला सैनी ने मौके पर आश्वासन दिया कि शनिवार को राइजिंग लाइन से पाइपलाइन बिछाकर तीनों मोहल्लों में पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।हालांकि महिलाएं यहां नहीं रुकीं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।मौके पर प्रेम देवी, कांता, गीता, मनबरी देवी, इंद्रा, कौशल्या, शोभाराम सिंह, भीखाराम, रेशमी देवी, बुद्धी देवी, खामोशी, कमलेश देवी, ज्योति देवी, रामलाल कोली, छोटेलाल कोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भीषण गर्मी में पेयजल संकट को लेकर महिलाओं का जलदाय कार्यालय पर हल्ला बोल, कहा, "हमें पानी चाहिए
By -
July 17, 2026
0
Tags: