पिताजी के आदर्श ही मेरी राजनीति की दिशा, जनसेवा ही मेरा संकल्प: प्रशांत बैरवा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्व.द्वारका प्रसाद बैरवा की 13वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को ललवाड़ी मोड़ स्थित फार्म हाउस में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्व.बैरवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता स्व.द्वारका प्रसाद बैरवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.बनवारी लाल बैरवा उनके जीवन के सबसे बड़े आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। क्षेत्र की जनता के विश्वास और आशीर्वाद से उन्होंने सांसद, विधायक, जिला प्रमुख और कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए तथा विकास पुरुष के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। प्रशांत बैरवा ने कहा कि वे अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास और आमजन की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और हर जरूरतमंद के साथ मजबूती से खड़ा रहना है। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी स्व.द्वारका प्रसाद बैरवा के व्यक्तित्व एवं जनसेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पंडित रामकल्याण शास्त्री के सानिध्य में पूजा-अर्चना एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिभाई हरि, शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल चौधरी, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज मीणा, पारस पहाड़ी, महावीर पराना, प्रदीप पारीक, राजेश चौधरी, मणिन्द्र लोदी, पुखराज गुर्जर, राजेश भट्ट, पवन सांवलिया, सीताराम शर्मा, बद्रीनारायण सूरिया, दुर्गालाल सैनी, पप्पूलाल मीणा, हंसराज गुर्जर, सोनू गुर्जर, सुदामा चौधरी, सुखदेव गुर्जर, त्रिलोक तिवाड़ी, महेन्द्र गोमल, विक्रमसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!