राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कृष्ण भोग का आयोजन: नवनियुक्त प्रधानाचार्य का हुआ स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री जमनादास अडूकियां राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कृष्ण भोग का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को देशी घी का चूरमा एवं दाल का भोजन प्रसाद स्वरूप कराया गया। कार्यक्रम में सीबीईओ उमादत्त, एसीबीईओ सुरेश पायल, निवर्तमान पार्षद निरंजन सैनी, आरपी सुशील सैनी, पूर्व पार्षद विधाधर सैनी, दीपक सैनी, दिनेश गौड़, महावीर नायक, महेंद्र महला तथा पुरुषोत्तम कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं एसडीएमसी सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!