चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम पंचायत स्वामीसेही के कल्याणों का बास निवासी होनहार छात्र निखिल बरवड़ ने री-नीट 2026 में कैटेगरी रैंक 1111 प्राप्त कर परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि निखिल ने यह सफलता कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ ही हासिल की है। निखिल के पिता दरिया सिंह शिक्षक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन उदयपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। निखिल की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
री-नीट 2026 में निखिल बरवड़ ने हासिल की कैटेगरी रैंक 1111: गांव का बढ़ाया मान
By -
July 17, 2026
0
Tags: