एक महीने से बदहाल जगमोहनपूरा-बिडौली सड़क, शिकायतों के बावजूद नहीं जागा प्रशासन; हर सफर बना हादसे का इंतजार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद जगमोहनपूरा से बिडौली होते हुए निवाई को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर परत और फैला मलबा राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। हालात इतने खराब हैं कि हर गुजरने वाला वाहन चालक और ग्रामीण दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी मौन साधे बैठा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया है। लगातार अनदेखी के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। वार्ड पंच प्रतिनिधि मुकेश मीणा ने बताया कि इस जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता, अधिशासी अभियंता तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई है। अधिकारियों को सड़क की वास्तविक स्थिति से भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के गांवों को निवाई से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की बदहाली के कारण रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है और विशेषकर स्कूली बच्चों, किसानों तथा दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से चेतावनी भरे स्वर में कहा है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो जनआंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!