मानवता की मिसाल: झाड़ियों में रोते मिले नवजात को ग्रामीणों ने बचाई जान, अस्पताल में जारी है इलाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): कोलायत क्षेत्र के रणजीतपुरा गांव के पास इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक वीरान इलाके की झाड़ियों में जन्म के कुछ घंटे का नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। गांव वालों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मासूम को झाड़ियों से बाहर निकालकर पहले उसे सुरक्षित किया, फिर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रणजीतपुरा पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। उप स्वास्थ्य केंद्र की नर्स ने नवजात को अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार नवजात का उपचार जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के गांवों से पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि नवजात को कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया था। फिलहाल प्रशासन ने बच्चे की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ली है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!