नापासर/बीकानेर (मुकेश रामावत): आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर पुलिस ने शुक्रवार को नशा तस्करों पर दो बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। नापासर थाना प्रभारी कविता पुनिया के नेतृत्व में की गई पहली कार्रवाई में पुलिस ने मुकेश बिश्नोई निवासी बज्जू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 30.65 ग्राम एमडी बरामद हुई। इसके बाद टीम ने गुसाईसर निवासी रामचंद्र, बिशनाराम और शिवकरण को दबोचा। तलाशी के दौरान इनके पास से 100 ग्राम एमडी और 200 ग्राम अफीम मिली। दोनों मामलों में कुल 130.65 ग्राम एमडी और 200 ग्राम अफीम जब्त की गई है। एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ के सुपरविजन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। थानाप्रभारी कविता पुनिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जिले में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ऑपरेशन नीलकंठ: नापासर थाना प्रभारी कविता पुनिया के नेतृत्व में दो बड़ी कार्रवाई, 130.65 ग्राम एमडी और 200 ग्राम अफीम जब्त
By -
July 17, 2026
0
Tags: