नाल/बीकानेर (मुकेश रामावत): मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान में एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस ने भानीपुरा रोड, जयमलसर के पास नाकाबंदी के दौरान खारा, फलोदी निवासी गोविंद को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 30 ग्राम अफीम बरामद की गई। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार छापेमारी और गश्त की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में अफीम की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
ऑपरेशन नीलकंठ: नाल पुलिस की एक और बड़ी सफलता, जयमलसर में 30 ग्राम अफीम के साथ तस्कर दबोचा
By -
July 17, 2026
0
Tags: