श्री जैन कन्या पीजी कॉलेज में भावुक विदाई: रैंप, गीत-संगीत और ताजपोशी के साथ अंतिम सेमेस्टर की छात्राओं को दी गई विदाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में अंतिम सेमेस्टर की छात्राओं के सम्मान में रंगारंग फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज सभागार को गुब्बारों और झालरों से सजाया गया था, जहां संगीत, फैशन और प्रतियोगिताओं के साथ छात्राओं ने अपनी यादें साझा कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ.संध्या सक्सेना, डॉ.राजेंद्र जोशी, डॉ.तोषनीवाल, निर्णायक डॉ.वसुधा सेठिया और एडवोकेट मोनिका सेठिया द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और नवकार मंत्र का पाठ किया गया। फेयरवेल में छात्राओं ने रैंपवॉक, गेम्स और प्रश्नोत्तरी के जरिए अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा। मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि विभिन्न वर्गों से विजेताओं का चयन किया गया: 
* बीए: मिस फेयरवेल-नैना सोनी, मिस फ्लॉलेस-निकिता जाखड़, मिस वेस्टर्न-रिद्धिमा आचार्य। 
- बीकॉम: गरिमा भूरा, कशिश ओझा, कुमकुम नवलखा।  
- बीसीए: हर्षिता, अजरीना, किश्ती कोचर।  
विजेता छात्राओं को प्राचार्या और अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ.संध्या सक्सेना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय हमेशा छात्राओं को शैक्षणिक के साथ-साथ संस्कार और आत्मविश्वास देने का प्रयास करता है। कार्यक्रम का संचालन भी छात्राओं द्वारा ही किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ.वंदना राजवंशी, डॉ.लता व्यास और सुश्री रेणु शर्मा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। विदाई समारोह के अंत में छात्राएं भावुक हो गईं और उन्होंने कॉलेज में बिताए पलों को याद कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!