भुट्टों के बास से 13 ग्राम एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार, आईपीएस अनुषा कालिया के नेतृत्व में कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। नशा तस्करी के लिए बदनाम भुट्टों के बास इलाके से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एमडी बरामद की है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी मुस्तफा उर्फ भाई खान को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 13 ग्राम एमडीएम यानी एमडी बरामद हुई। सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा जिले में नशे के खिलाफ "ऑपरेशन नीलकंठ" चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में सदर सीओ आईपीएस अनुषा कालिया और थानाधिकारी सुरेंद्र पचार की टीम ने यह दबिश दी और तस्कर को दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नशे की सप्लाई चेन और जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!