ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय युवाओं ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। "आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति" और "ओम धोले संगठन" के बैनर तले जुटे युवाओं ने ट्रोमा सेंटर में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। युवाओं का कहना है कि 2013 में तत्कालीन सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की घोषणा की थी, लेकिन अब तक न तो निर्माण हुआ और न ही जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए गए। समिति अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में उपजिला अस्पताल में आपातकालीन मरीजों के लिए वेंटिलेटर, सोनोग्राफी मशीन और अन्य जांच उपकरणों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक सुविधाओं के अभाव में कई बार मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम शुभम शर्मा को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उप जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी दूर करने और पर्याप्त स्टाफ तैनात करने की भी मांग रखी गई। अरुण सिखवाल ने बताया कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान सुनील, आशीष, मोहत, निर्मल, भरत, रोहित, मनीष, प्रवीण सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!