किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले किसान महापंचायत प्रतिनिधि, नहर पानी व फसलों के नुकसान का मुद्दा उठाया

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): ब्लॉक अध्यक्ष किसान महापंचायत दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में किसान महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह से मुलाकात कर उनका राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि किसान महापंचायत विगत दो वर्षों से किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन, प्रदर्शन और बैठकों के माध्यम से लगातार आवाज उठा रही है, लेकिन अब तक कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने विशेष रूप से निवाई क्षेत्र में नहरों से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने तथा जंगली सुअरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि 15 जुलाई के बाद संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान लक्ष्मण मीणा, मोहन लाल जाट, शंकर लाल मीणा, सूरज नारायण जाट, बद्री मास्टर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!