पीएम आवास के 107 लाभार्थियों को बड़ी सौगात, खातों में पहुंचे 61 लाख रुपए*

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 107 लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली। जिला प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा ने डीबीटी के माध्यम से एक क्लिक कर लाभार्थियों के खातों में 61 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की। राशि मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्हें आवास निर्माण में सीधा आर्थिक सहारा मिला। जिला प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा ने शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं और लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने शहरवासियों से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। शिविर के दौरान पात्र व्यक्तियों को मौके पर पट्टों का वितरण भी किया गया। शिविर में पट्टा वितरण, पशु बीमा योजना पॉलिसी, राजस्व खातों का शुद्धिकरण, खातों का विभाजन, नाम संशोधन सहित विभिन्न कार्यों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि पेंशन आवेदनों को भी स्वीकार किया गया। अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि 12 से 25 जून तक कुल 430 पट्टे जारी किए गए, जबकि बुधवार को 131 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अलावा 32 जीवीपी कार्य, 980 वर्गमीटर सड़क मरम्मत, 681 वर्गमीटर नाला-नाली निर्माण, 262 स्ट्रीट लाइट मरम्मत, 11 ईडब्ल्यूएस आवेदन, 3 यूडी टैक्स, 43 नाम संशोधन सहित कई कार्य संपादित किए गए। शिविर में जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन के 9 आवेदन भी प्राप्त हुए।
इस दौरान नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, एडीपीसी रामोतार मीणा, उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह, तहसीलदार नरेश गुर्जर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!