इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को फंसाया

AYUSH ANTIMA
By -
0


नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को अपने जाल में फंसाने का एक सनसनीखेज मामला नोखा से सामने आया है। बारां की एक युवती ने नोखा निवासी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने करीब 2-3 महीने पहले इंस्टाग्राम पर लड़की की फर्जी आईडी बनाकर उससे संपर्क किया और दोस्ती कर ली। लगातार बातचीत के बाद उसने युवती के सोशल मीडिया से फोटो लेकर अश्लील फोटो बना दिए। इसके बाद धमकाकर उसे नोखा बुलाया और कोटा से नोखा तक की बस टिकट भी भेजी। 15 मई को युवती के नोखा पहुंचने पर आरोपी उसे दाना-पानी क्षेत्र के एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां 5-6 दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए गए। आरोपी ने युवती का मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह मौका मिलने पर युवती 22 मई को वहां से निकली और बस में बैठकर कोटा पहुंची, वहां से वह बारां चली गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकियां दीं और अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिए। युवती ने बारां में एसपी के समक्ष पेश होकर पूरी घटना बताई। वहां कवाई थाना क्षेत्र में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मामला नोखा भेजा गया। नोखा पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!