समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कार्यवाही हेतु शुक्रवार को होगा जनसुनवाई का आयोजन, जनप्रतिनिधि एवं आमजन जनसुनवाई में दे सकेंगे अपने सुझाव

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) लागु करने की दिशा में कार्यवाही हेतु जनसुनवाई के लिए राज्य स्तर पर गठित समिति द्वारा रिटायर्ड आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में 10 जुलाई, शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक जनप्रतिनिधिगण के साथ एवं सायं 04 से 05 बजे तक आमजन के साथ वीसी के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर 10 जुलाई शुक्रवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक निर्वाचित जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधि, प्रतिष्ठित शिक्षाविद, विधिवेत्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ता व प्रतिनिधि, चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक आयोग एवं महिला आयोग के सदस्य यूनीफॉर्म सिविल कोड के संबंध में गठित कमिटी को अपने सुझाव दे सकेंगे। वहीं दोपहर 4 बजे से सांय 5 बजे तक आमजन के साथ जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। आमजन https://ucc.rajasthan.gov.in/Home/Index वेबसाइट पर अपने सुझाव ऑनलाईन माध्यम से भी दे सकते है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!