मेघवाल समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 12 जुलाई को

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): मेघवाल समाज की ओर से जिला स्तर पर आयोजित होने वाले आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के पूर्व चरण के रूप में आगामी 12 जुलाई को एक भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के सचिव चिरंजीलाल आर्य ने बताया कि मेघवाल समाज के विवाह योग्य बच्चों के रिश्ते तय करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर इस बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है। मुख्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आगामी देवउठनी एकादशी के आसपास किया जाना प्रस्तावित है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से टापरी रोड़ स्थित मेघवाल महिला छात्रावास में परिचय सम्मेलन शुरू होगा। इस दौरान विवाह योग्य बालिग लड़के-लड़कियों के विवाह के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए जायेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि योग्य युवक-युवती अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचें, ताकि मौके पर ही उनका पंजीकरण किया जा सके। आवेदन प्राप्ति के बाद समिति द्वारा जोड़ों का मिलान कराया जायेगा। इसके अलावा जिन युवक-युवतियों का रिश्ता पहले से तय हो चुका है, वे भी इस सम्मेलन में अपना आवेदन जमा कराने के लिये आमंत्रित हैं। विवाह सम्मेलन के संयोजक छोटूराम सामरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीमें लगातार गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। यह समितियां ग्रामीणों से सीधा संपर्क कर उन्हें पंपलेट और आमंत्रण पत्र बांट रही हैं। अब तक प्रचार टीम सुंदरपुरा, कांसली, जोधपुरा, मोहनपुरा, कुजोता, अजीतपुरा, बीठलोदा, सुजातनगर, भैंसलाना, गोवर्धनपुरा व कंवरपुरा समेत दर्जनों गांवों का दौरा कर चुकी है। अभियान में मदनलाल वर्मा, बदलूराम आर्य, छोटूराम, रामनिवास, जगदीश मेघवाल, सुरेश राघव सहित समाज के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन सक्रिय रूप से अपना सहयोग दे रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!