रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): ग्राम विकास अधिकारी भाणाराम बोहरा का जन्मदिन सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिजनों, मित्रों, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामवासियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बोहरा के सरल, मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी ने उनके सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सदैव ग्रामीण विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। जन्मदिन समारोह में उपस्थित गणपत सिंह देवल भीनमाल विकास अधिकारी, राजकुमार वर्मा रानीवाड़ा प्रशासक प्रतिनिधि, मफाराम राणा भारतीय जनता पार्टी के नेता, मंजीराम चौधरी, यूकसिंह परमार सहकारी समिति अध्यक्ष, गुमान सिंह राव सांचौर पूर्व प्रधान नरेंद्र बिश्नोई, सांकड़ ग्राम पंचायत के प्रशासक देवी लाल बोरटा, ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि नेमसिंह, अयोध्या ग्राम पंचायत के प्रशासक विकास कुमार, कांग्रेस पार्टी के नेता रमेश कुमार देवासी, डॉक्टर सावलाराम, सहायक अभियंता मोहन लाल चौधरी, सहायक विकास अधिकारी हैमंगाराम देवासी सभी लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं निरंतर सफलता की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। अंत में श्री बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
ग्राम विकास अधिकारी भाणाराम बोहरा का हर्षोल्लास से मनाया गया जन्मदिन
By -
July 02, 2026
0
Tags: