सफलता की कहानी: ग्रामीण सेवा शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): सांचौर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिछावाड़ी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान हिंगोला राम पुत्र डूंगराराम कोली को आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत लाभान्वित करते हुए उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया। लाभार्थी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद अब उन्हें और उनके परिवार को देश के सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे परिवार को गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। आयुष्मान कार्ड मिलने पर लाभार्थी हिंगोला राम ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व राज्य सरकार का आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!