रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल आबूरोड, जिला अंधता निवारण समिति जालोर, शिव सांई सेवा समिति रानीवाड़ा व आरसीसी मालवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय अस्पताल मालवाड़ा में निशुल्क विशाल नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मालवाड़ा निवासी स्वर्गीय वादीबेन हंसराज वनाजी महेता की स्मृति में भामाशाह सत्येन जैन मालवाड़ा हाल मुम्बई के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी सुरेन्द्र महेता व सुशीला महेता के मुख्य आतिथ्य, आईपीडीजी डिस्ट्रिक्ट आरसीसी चेयरमैन रोटेरियन मोहन पाराशर, समाजसेवी गणपत सिंह मालवाड़ा, आरसीसी जिलाध्यक्ष नारायण लाल भट् की अध्यक्षता एवं डॉ.नेहा वागेला, डॉ.श्रवण विश्नोई के वरिष्ठ आतिथ्य में फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रोटेरियन सीए मोहन पाराशर ने कहा कि मानव सेवा के रचनात्मक कार्य करना ही सच्चे रूप में परमात्मा की भक्ति है। जब मनुष्य निस्वार्थ भाव से सेवा करता है तो वही कर्म उसे ईश्वर की कृपा के निकट ले जाता है। समाजसेवी गणपत सिंह मालवाड़ा ने शिविर को ग्रामीण इलाकों के लिए वरदान बताते हुए भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान आबूरोड की टीम ने डॉ.नेहा वागेला के नेतृत्व में मेघा गौस्वामी, पिन्टू मेघवाल, राम गर्ग, जोहेफ, हरिश राणा, जगदीश सिंह सहित सदस्यों के साथ आधुनिक तरीके से 287 नेत्र रोगियों की जांच कर परामर्श व निदान किया। जरूरतमंद रोगियों को आई ड्रॉप निशुल्क वितरित की गई। मोतियाबिंद के चिन्हित रोगियों को ग्लोबल आई हॉस्पिटल ले जाकर फेको पद्धति से बिना चीरा निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। मालवाड़ा से हॉस्पिटल तक आवागमन भी निशुल्क रहेगा। शिविर में सेवा देने वाली टीम को भामाशाह परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश जोशी, दिनेश जोशी, योगेश जीनगर, प्राची खण्डेलवाल, नरपत वाघेला, लीना हिराणी सहित कई समाजसेवी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भामाशाह जैन परिवार का आभार व्यक्त किया।
*मालवाड़ा में निशुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न, 287 रोगियों की हुई जांच*
By -
July 02, 2026
0
Tags: