दानाराम भादू बने जिलाध्यक्ष, नरेन्द्र आचार्य को मिली जिला मंत्री की जिम्मेदारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजस्थान के जिला बीकानेर की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन की साधारण सभा की पहली बैठक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेल वेल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश सचिव एवं जिला पालक रवि आचार्य ने की। सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया।  

*नई कार्यकारिणी में ये बने पदाधिकारी*

जिलाध्यक्ष: दानाराम भादू, जिला मंत्री: नरेन्द्र आचार्य, महिला मंत्री: श्रीमती बबीता वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनिल सोनी, जिला उपाध्यक्ष: श्रीमती मीरा वर्मा, जगदीश मंडा, श्रीराम खिलेरी, मोहन लाल डोगीवाल, जिला सचिव: अलसीराम बिश्नोई, प्रवीण टॉक, जिला कोषाध्यक्ष: महेश छीपा, अतिरिक्त जिला मंत्री: मोहम्मद फैसल। प्रदेश सचिव रवि आचार्य ने कहा कि संगठन का मूल मंत्र "राष्ट्रहित में शिक्षा और शिक्षा हित में शिक्षक" है। शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए सभी पदाधिकारियों को निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव से काम करना होगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दानाराम भादू ने कहा कि जिला कार्यकारिणी शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, उनके सम्मान की रक्षा और संगठन के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी। नए जिला मंत्री नरेन्द्र आचार्य ने भी संगठन की विचारधारा को हर स्कूल तक पहुंचाने और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!