भाजपा के हरियाणा प्रभारी व सांसद डॉ.सतीश पूनिया का पिलानी मे कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और भाजपा के हरियाणा प्रभारी डॉ.सतीश पूनिया शनिवार को पिलानी पहुँचे। उनके आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ.सतीश पूनिया का सबसे पहले लोहारू रेलवे स्टेशन पर झुंझुनू के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर पूनिया, सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, भाजपा किसान मोर्चा झुनझुनू के जिला महामंत्री धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा, मीडिया प्रभारी डॉ.नवीन कुमार ठोलिया और शिवराज सिंह नेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। जिसके बाद पिलानी पहुँचने पर एक रिसोर्ट में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और कमल नेहरा की अगुवाई में सैंकड़ों समर्थकों ने डॉ.पूनिया का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से अनिल पायल धिंधवा, अजीत सिंह अलीपुर, अजीत सिंह शेखावत, अविनाश गुप्ता, आशीष गोयल, दिनेश कुमार, उमेश दूलड़ और सचिन बगड़िया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!