पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक एकता मंच के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बाबूलाल सोलंकी एवं भामाशाह शोभा देवी ने नरहड़ के ओमनाथ सत्संग आश्रम में एक बड़ा कूलर तथा पांच पंखे समारोह पूर्वक महंत ओमनाथ महाराज को भेंट किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला थे। अध्यक्षता भामाशाह सोभा देवी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, सुमित्रा सैनी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका चिड़ावा, ओमनाथ जी महाराज, संजय सैनी चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, देवेंद्र झाझड़िया थे। वक्ताओ ने कहा गर्मी को ध्यान मे रखते हुऐ यह पुनीत कार्य है। शोभा देवी के पुनीत कार्य की सराहना की। इस अवसर पर प्रगतिशील संस्था के राधेश्याम बसवाला, सीताराम गजराज, रघुवीर सिंह भाटिया, पूर्व जमादार विनोद कुमार, ओमप्रकाश जेदिया, दलिप कुमार, महावीर माहीच, मदन दास महाराज, श्रीराम सैनी, विक्रम कुमार वर्मा सहित उपस्थित थे।
3/related/default