शेखावाटी फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने विष्णु भूत

AYUSH ANTIMA
By -
0


लक्ष्मणगढ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक राकेश कुमार लाटा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से युवा उद्यमी व समाजसेवी विष्णु भूत को फाउंडेशन का जिला अध्यक्ष चुना गया। फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री गजानंद शर्मा एवं राष्ट्रीय संयोजक से अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए विष्णु भूत के नाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष शिव प्रसाद सोनी के कार्यकाल की उपस्थित जनों ने प्रशंसा की।बैठक में क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!