अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों का पावटा पहुंचने पर स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों के पावटा आगमन पर पावटा में भव्य आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं और साफा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पावटा प्रदेश महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को संगठित कर युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से सेवा और समरसता का प्रतीक रहा है। संगठन के माध्यम से हम जरूरतमंदों की मदद और समाज के विकास के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे माहौल में उत्साह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!