एनसीसी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिरला स्कूल पिलानी का दमदार प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0




पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जयपुर स्थित पूर्णिमा इंजीनियरिंग कॉलेज में 23 जून से 2 जुलाई 2026 तक आयोजित एनसीसी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिरला स्कूल, पिलानी के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। डॉ.राजेश कुमार (पीजीटी, शारीरिक शिक्षा) के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप अंकित चौरसिया (RWS) ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं विवेक (DWS) ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता की प्रतिष्ठित 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में बिरला स्कूल पिलानी की टीम (RWS) ने उत्कृष्ट समन्वय, गति एवं अनुशासन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक पर अधिकार स्थापित किया।
विजेता टीम में अंकित चौरसिया, अभय चौरसिया, चिराग सैनी एवं अभी खंडेलवाल सम्मिलित रहे।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने समस्त विजेता विद्यार्थियों एवं उनके प्रशिक्षक डॉ.राजेश कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की निष्ठा, अनुशासन एवं सतत परिश्रम ने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को और अधिक प्रतिष्ठा प्रदान की है। चीफ वार्डन रहमतुल्ला खान एवं बरसर अनिल अवस्थी ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय की खेल संस्कृति एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रतिफल बताया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!