चिङावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला):जिले की जुझारू महिलाएं, चिङावा के प्रमुख दर्शनीय मन्दिर तथा राजस्थान के प्रसिद्ध मन्दिर नामक पुस्तकों के लेखक महेश कुमार शर्मा "आजाद" की "चिङावा का गौरवशाली इतिहास " नामक नयी पुस्तक का चौरासियों के मन्दिर में विमोचन समारोह संपन्न हुआ। पं. प्रभुशरण तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में खेतङी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक "वीर वीरांगना" के संपादक राधेश्याम भारती मुख्य अतिथि तथा प्रमुख व्यवसायी झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, पिलानी से प्रकाशित हिन्दी पाक्षिक मरूपन्ना के संपादक संजय शर्मा, विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद सैनी विशिष्ट अतिथि थे। माॅं सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर आरंभ हुए कार्यक्रम में पं.प्रवीण पलङिया ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कवि नगेन्द्र शर्मा निकुंज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर डाॅ.अशोक अरङावतिया, खेतङी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ.चन्द्र प्रकाश कुलश्रेष्ठ, नरेन्द्र गिरधर ने भी अन्वेषी लेखक महेश आजाद के लेखन की प्रशंसा करते हुए उनकी प्रस्तुत पुस्तक को भावी पीढ़ियों के लिए एक संग्रहनीय दस्तावेज बताया। समारोह में डाॅ.अशोक अरङावतिया, मनोज कुमार शर्मा, वंदना शर्मा, वंशिका शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, टीना शर्माnआदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
चिङावा के लोगों की उपस्थिति में हुआ चिङावा का गौरवशाली इतिहास का विमोचन
By -
July 05, 2026
0
Tags: