लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित स्वामी का मकान रातों रात जमींदोज: प्रशासन ने झाड़े हाथ, इलाके में दहशत और तरह-तरह के कयास

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
लूणकरणसर/बीकानेर (मुकेश रामावत): इलाके में देर रात एक बड़ी घटना से हड़कंप मच गया। गैंगस्टर रोहित स्वामी का मकान अचानक ध्वस्त पाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह होते-होते यह खबर आग की तरह फैल गई और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात लोगों ने मकान को तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के मोहल्लों में दहशत का माहौल बन गया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किसने और क्यों इस मकान को निशाना बनाया। मामला तब और पेचीदा हो गया, जब प्रशासन ने इस कार्रवाई में किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से ऐसा कोई आदेश या कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन के इस बयान के बाद चर्चाएं और तेज हो गई हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या यह किसी प्रतिद्वंद्वी गैंग का संदेश है या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। मलबे के बीच खड़े सवालों के जवाब अभी नहीं मिल पाए हैं। लूणकरणसर की इस घटना ने देर रात से ही इलाके को चर्चा और रहस्य का केंद्र बना दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!