जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): नोएडा के बीएलएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित जूनियर मॉडल यूनाइटेड नेशंस (J-MUN) सम्मेलन में जयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त कर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। मार्गदर्शिका वर्णिका अग्रवाल के नेतृत्व एवं संस्थापक शिवांश आहूजा के मार्गदर्शन में जयपुर की जूनियर जर्नलिस्ट्स टीम के प्रतिभागियों—कृतांजलि, मानिका, लिनाशा, आराधिता, शिवाय, शिवेन, रौंश, युवान एवं शिवांग—ने “कक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई इन क्लासरूम)” तथा “शिक्षा का अधिकार (राईट टू एजुकेशन)” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति एवं बहस कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता ने न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयाँ दीं, बल्कि जयपुर की शैक्षणिक प्रतिभा को भी राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई। इस उपलब्धि पर सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
जयपुर के नन्हे प्रतिभागियों ने J-MUN में लहराया परचम, उत्कृष्ट प्रदर्शन से जीते सम्मान
By -
July 13, 2026
0
Tags: