जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोत्थान संस्थान (एसकेआईटी), जयपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा Scrum Digital Inc. के सहयोग से 26 जून से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित 15 दिवसीय ऑफलाइन इन-हाउस इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को इंटरैक्टिव तकनीकी सत्रों, हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, रियल-टाइम असाइनमेंट तथा प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण के माध्यम से उद्योगोन्मुख व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच एवं समस्या-समाधान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। विभाग ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए Scrum Digital Inc. का उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही मोहित अग्रवाल, हिमांशु वी.जे., सुश्री दीपिका भंसाली, महेश यादव, जुनैद अहमद एवं अनुज कुमार परमार के मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मेहुल महर्षि ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के उद्योग–शैक्षणिक सहयोग आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता एवं रोजगारोन्मुख कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एसकेआईटी जयपुर में 15 दिवसीय इन-हाउस इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफल समापन
By -
July 13, 2026
0
Tags: