बीकानेर (मुकेश रामावत): मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में स्थित ब्रह्म सागर तालाब के पास बने कान गणेश मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश मंदिर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बदमाश दिन के समय मंदिर में घुसे और वहां रखे दानपात्र व अन्य सामान से नकदी और गहने चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मंदिर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही आसपास लगे अन्य कैमरों की जांच भी कर रही है।
ब्रह्म सागर स्थित कान गणेश मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, नकदी-आभूषण ले उड़े अज्ञात, वारदात सीसीटीवी में कैद
By -
July 17, 2026
0
Tags: